29 Mar 2024, 01:43:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक ओर से यातायात बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 8:06PM | Updated Date: Dec 9 2019 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक ओर से यातायात को फिर से शुरू किया गया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि किसी भी जाम और दुर्घटना से बचने के लिए आज श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एक ओर से वाहनों को चलने की अनुमति दी गयी है। राजमार्ग पर रविवार को केवल सुरक्षा बलों के काफिले को जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गयी थी। 

उन्होंने कहा कि आज जम्मू से श्रीनगर जाने वाले हल्के और भारी वाहनों जिनमें यात्री वाहन और आवश्यक समानों को कश्मीर घाटी ले जाने वाले वाहन भी शामिल है उन्हें राजमार्ग पर चलने की अनुमति दी गयी है। किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने कहा सरकार के अगले आदेश तक राजमार्ग पर केवल एक ओर से यातायात जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से तीन दिनों तक भारी हिमपात होने का अनुमान है, इसका असर सड़क और हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है। 

जम्मू क्षेत्र में शोपियां के साथ राजौरी और पुंछ को जोड़ने वाली ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबी मुगल रोड में कई स्थानों पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण छह नवंबर से बंद इस मार्ग पर केवल रविवार को यातायात की अनुमति दी गई थी। शोपियां के लिए राजौरी और पुंछ से यातायात आज अपराह्न एक बजे तक चलेगा। कश्मीर घाटी के लिए दूसरी तरफ से तीन बजे तक यातायात के चलने की अनुमति दी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »