20 Apr 2024, 11:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने में भूपेश सरकार असफल और असक्षम- बृजमोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:21AM | Updated Date: Dec 8 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर किसानों का धान खरीदने में पूरी तरह असफल एवं असक्षम होने का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने आज यहां प्रेस-वार्ता में कहा कि सरकार ने एक दिसंबर से प्रदेश में किसानों से धान खरीदना शुरू कर दिया है, लेकिन कम्प्यूटराईज सिस्टम में गड़बड़ी के कारण न किसानों का धान खरीदा जा रहा है और न ही किसानों के खातों में धान भुगतान की राशि जमा हो पा रही है।उन्होने कहा कि सरकार पहले ही धान की खरीदी एक माह विलंब से शुरू की। विलंब से धान खरीदी के कारण जहां किसान पहले ही परेशान है वहीं सरकार ने एक दिन में किसान सिर्फ 80 क्विंटल बेच सकता है का नया नियम लागू कर दिया है,इससे उनकी मुश्किलों और बढ़ गई है।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में पांच बार किसानों से धान की खरीदी की जाती है, जिसे लिए किसानों को टोकन भी दिया जाता था, लेकिन इस बार सरकार सिर्फ तीन बार किसानों से धान खरीदी करने का फैसला किया और इसके लिए धान बेचने आ रहे किसानों को दूसरी बार के लिए टोकन भी नहीं दिया जा रहा है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि किसानों का हितैषी बनने वाली सरकार किसानों से 2500 रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदने का वादा भी किया था जिसे वो पूरा नहीं कर 1815 व 1835 रूपये क्विंटल में खरीद रही है।
 
उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए बघेल हमेशा ट्वीट कर पूर्व भाजपा सरकार से एक नवंबर को धान खरीदने की मांग करते आये है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वहीं अब एक माह विलंब एक दिसंबर से धान की खरीदी करा रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार की धान खरीदी की नीति के कारण अब प्रदेश के किसान औने-पौने कीमत पर अपना धान सीधे व्यापारियों को बेच रहे है और अपना जीवन यापन और अन्य जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए साहूकारों से कर्ज ले रहे है। अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि किसानों का लिंकिंग में जो धान खरीदा जा रहा है उसे कर्ज में जमा नहीं किया जाए, क्योंकि किसानों की हालत अभी खराब है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »