28 Mar 2024, 21:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में मतदान समाप्त, 63 प्रतिशत मतदाताओं ने किया 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:18AM | Updated Date: Dec 8 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में दूसरे चरण में आज बीस विधानसभा सीटों पर  मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान  करीब 63 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट कर मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री  सरयू राय समेत 260 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक  वोंिटग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय  सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के 20 विधानसभा सीट में से बहरागोड़ा,  घाटशिला (सु), पोटका (सु), जुगसलाई (सु), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम,  सरायकेला (सु), चाईबासा (सु), मझगांव (सु), जगन्नाथपुर (सु), मनोहरपुर  (सु), चक्रधरपुर (सु), खरसावां (सु), तमाड़ (सु), तोरपा (सु), खूंटी (सु),  मांडर (सु), सिसई (सु), सिमडेगा (सु) और कोलिबेरा में छिटपुट घटनाओं को  छोड़कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान अपराह्न  तीन बजे समाप्त हो गया जबकि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में शाम  पांच बजे मतदान समाप्त हुआ।
 
इस दौरान करीब 62.40 प्रतिशत  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने पर बहरागोड़ा  सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 74.44 प्रतिशत रहा वहीं सबसे कम 46.55  प्रतिशत मतदान जमशेदुपुर पश्चिम में हुआ है। इसके बाद घाटशिला  (सु) में 64.49 प्रतिशत, पोटका (सु) में 64.3 प्रतिशत, जुगसलाई (सु) में  63.27 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्व में 49.12 प्रतिशत, सरायकेला (सु) में 56.77  प्रतिशत, चाईबासा (सु) में 47.38 प्रतिशत, मझगांव में 66.67 प्रतिशत,  जगन्नाथपुर (सु) में 60.99 प्रतिशत, मनोहरपुर (सु) में 60.03 प्रतिशत,  चक्रधरपुर (सु) में 65.61 प्रतिशत, खरसावां (सु) में 60.12 प्रतिशत, तमाड़  (सु) में 67.83 प्रतिशत, तोरपा (सु) में 64.24 प्रतिशत, खूंटी (सु) में  59.2 प्रतिशत, मांडर (सु) में 61.14 प्रतिशत, सिसई (सु) में 68.6 सिमडेगा  (सु) में 59.07 प्रतिशत और कोलिबेरा में 64.74  प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »