25 Apr 2024, 20:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में 18 सीटों पर मतदान समाप्त, दो पर जारी, कुल 59.27 प्रतिशत पड़े वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 4:41PM | Updated Date: Dec 7 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में दूसरे चरण की बीस विधानसभा सीटों में से अठारह पर आज अपराह्न तीन बजे मतदान समाप्त हो गया और इस दौरान सभी सीटों के लिए कुल 59.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि इन बीस सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। अपराह्न तीन बजे तक इन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 59.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
 
दूसरे चरण की 20 सीटों में से अठारह के लिए मतदान समाप्त हो गया है जबकि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। अपराह्न तीन बजे तक तक जमशेदुपर पूर्व में 46.41 प्रतिशत और जमशेदपुर पश्चिम में 43.22 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। वहीं, मतदान समाप्त होने पर बहरागोड़ा में 66.38 प्रतिशत घाटशिला (सु) में 64.47 प्रतिशत, पोटका (सु) में 61 प्रतिशत, जुगसलाई (सु) में 59 प्रतिशत, सरायकेला (सु) में 56.77 प्रतिशत, चाईबासा (सु) में 62.28 प्रतिशत, मझगांव में 66.67 प्रतिशत, जगन्नाथपुर (सु) में 60.99 प्रतिशत, मनोहरपुर (सु) में 60.03 प्रतिशत, चक्रधरपुर (सु) में 62.72 प्रतिशत, खरसावां (सु) में 60.12 प्रतिशत, तमाड़ (सु) में 67.83 प्रतिशत, तोरपा (सु) में 59.11 प्रतिशत, खूंटी (सु) में 59.2 प्रतिशत, मांडर (सु) में 61.14 प्रतिशत, सिमडेगा (सु) में 59.07 प्रतिशत और कोलिबेरा में 56.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 
जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। इस दौरान गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र में कुदरा पंचायत के बघनी गांव में मतदान केंद्र संख्या 36 पर आज सुरक्षा बल के जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत तथा कई जवानों के घायल होने की सूचना है।
 
इसके अलावा राज्य में कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के मतदान वाली 20 विधानसभा सीटों की चुनावी दौड़ में 260 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी जमशेदपुर पूर्व एवं जमशेदपुर पश्चिम सीट से जबकि सबसे कम सात सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »