29 Mar 2024, 13:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में पहली बार दिखे शेर, वन विभाग ने की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:39PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जूनागढ़। गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में संभवत: पहली बार शेर देखे गये हैं। एक शेरनी और लगभग दो से ढाई साल के सब एडल्ट यानी यानी युवावस्था से ठीक पहले की अवस्था वाले एक शेर को लोगों ने चोटिला के समीपवर्ती ढेढुकी गांव के पास देखा और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वन विभाग ने भी इस इलाके में शेरनी और शेर होने की पुष्टि की। पहले इनके पंजे के निशान देखे गये और इसके बाद इन्हें प्रत्यक्ष तौर पर भी देखा गया। जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) शैलेश श्रीवास्तव ने यूएनआई-वार्ता को बताया कि ये शेर संभवत: गिर वन के बाबरा रेंज से अपने झुंड से भटक कर इस इलाके में पहुंच गये हैं।
 
पिछले तीन दिनों से इस इलाके में पशुओं के शिकार की घटनाओं को देखते हुए यह साफ हो गया है कि ये कम से कम तीन दिनों से इधर हैं। इनके साथ कोई व्यस्क शेर नही है और बहुत संभावना है कि ये वापस लौट जायेंगे। वैसे भी शेर एक ऐसा जानवर है जो मानव बस्ती के निकट रह कर भी आमतौर पर लोगों पर हमला नहीं करता। हमने लोगों से अधिक भयभीत नहीं होने पर एहतियात बरतने की अपील की है। जानवरों पर नजर रखी जा रही है। यह पिछले सात से आठ दशक के दौरान इस इलाके में शेरों के प्रवेश की पहली घटना है। ज्ञातव्य है कि दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र बसेरा गुजरात का गिर वन जिसमें 500 से अधिक शेर रहते हैं, सुरेन्द्रनगर के चोटिला से 70 से 80 किमी दूर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »