29 Mar 2024, 01:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में तेज ठंड पड़ने में लग सकता है समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:11AM | Updated Date: Nov 16 2019 2:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में सुबह शाम हल्की सर्दी शुरू हो गई है, लेकिन तेज ठंड पड़ने में अभी समय लग सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं राजस्थान पर वायुमंडल में छाये प्रेरक चक्रवात के कारण उत्तरी हवाएं यहां तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक प्रदेश का मौसम लगभग ऐसा ही बना रह सकता है अलबत्ता तापमान में एक-आध डिग्री की घटत बढ़त हो सकती है।
 
राजधानी भोपाल में आज प्रात: हल्की धुंध रही और ठंडी हवा भी चली। लेकिन धूम चमकते ही सर्दी का एहसास कम हो गया। सूर्यास्त के बाद फिर हल्की ठंड शुरू हुई। यहां अधिकतम तापमान लगभग कल के ही समान 29Þ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम कल की तुलना में 1Þ 6 डिग्री की गिरावट के बाद 16 डिग्री अंकित हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बैतूल एवं उमरिया में रिकार्ड हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »