16 Apr 2024, 12:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जवान की हत्या में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 4:22PM | Updated Date: Nov 15 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर जिला पुलिस ने दबिश देकर आईईडी विस्फोट से पुलिस जवान की हत्या में शामिल दो नक्सलियों को आज गिरफ्तार कर लिया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरक्षक पी सुंदरराज एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि घोटिया थाना क्षेत्र के बोदली से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था, जिसने जंगल में एक फरार वारंटी नक्सली लच्छूराम कश्यप समेत एक अन्य नक्सली धनसिंह कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में पकड़ाए नक्सलियों द्वारा प्रेशर आईडी ब्लास्ट करने से सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »