29 Mar 2024, 10:57:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

होस्टल फीस वापसी प्रशासन का दिखावा :शिक्षक संघ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:16AM | Updated Date: Nov 14 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) शिक्षक संघ ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने होस्टल फीस में कोई वृद्धि वापस नहीं ली है यह केवल दिखावे की घोषणा है। शिक्षक संघ ने देर शाम जारी विज्ञपति में कहा कि इस घोषणा के बाद भी हर छात्र को हर माह 3 हज़ार खर्च करने होंगे और बीपीएल वर्ग के छात्रों को 1500 रुपये खर्च करने होंगे।
 
इस तरह छात्रों को कोई राहत नही मिलेगी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डी के लोबियाल का कहना है कि जो छात्र बीपीएल वर्ग के नही हैं उनकी भी आर्थिक स्तिथि ऐसी नहीं होती कि वे खर्च वहन कर सकें क्योंकि उनमें से अधिक निम्न आय वर्ग के होते है। इसलिए होस्टेल फीस में वृद्धि पूरी तरह वापस होनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर कुलपति के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »