29 Mar 2024, 05:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में दिन का पारा गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 7:26PM | Updated Date: Oct 23 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में  दिन के तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा। गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में तथा  कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

असम, मेघालय और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से सामान्य से ऊपर रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान असम, मेघालय और राजस्थान में सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा।  नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात , विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा , पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

एरिनपुरा रोड में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अलग-अलग स्थानों पर कल रात 08 30 बजे से आज सुबह तक 08Þ 30 तक आंधी और तूफान का प्रभाव देखा गया। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश में सक्रिय रहा। अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज तथा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज भारी वर्षा होने के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक,केरल और माहे और लक्षद्वीप में तेज हवा तथा कड़कती बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्व-मध्य अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से 60 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चल सकती है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिणी महाराष्ट्र-कर्नाटक-केरल तट, लक्षद्वीप  और तटीय दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकतर स्थानों में तथा  मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश हुयी। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तथा असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड और बिहार में मौसम शुष्क रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »