29 Mar 2024, 21:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम के डिब्रूगढ़ में आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:06PM | Updated Date: Oct 19 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के डिब्रूगढ़ शहर में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक डिब्रूगढ़ शहर के नीज कदमनी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कुछ घरों में आग लग गयी जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में काफी समय लग गया।
 
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ति परिवारों के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने डिब्रूगढ़ के पुलिस उपायुक्त को इस हादसे की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उधर, स्थानीय विधायक प्रशांत फुकन ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ति लोगों के लिए व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »