19 Apr 2024, 07:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बरेली में प्रेमी छात्रा ने फांसी लगाने के बाद प्रेमिका ने भी दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:25AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में प्रेमी की आत्महत्या की खबर के बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीगंज इलाके में गौहरपुर गडइया गावं में इंटर के छात्र कमल कुमार का उसी गांव की नौवीं की एक छात्रा से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
 
दोनों की जातियां अलग होने के कारण उनके परिवारों को उनके आपस में मेलजोल पर एतराज था। गांव के लोग भी उनका विवाह कराने को राजी नहीं थे। इस तरह परिवार और समाज के विरोध के चलते कमल कुमार ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमल द्वारा आत्महत्या की खबर के बाद उसकी प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »