19 Apr 2024, 16:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस साल 27 हजार किमी हाईवे फास्टैग से जुड़ जाएंगे : गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:21AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि टोल प्लाजा पर जाम से मुक्ति के लिए फास्टैग की उनकी कल्पना साकार होती नजर आ रही है और दिसम्बर तक 27 हजार किलो मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग फास्टैग से जुड़ जाएंगे। गडकरी ने सोमवार को यहां ‘एक राष्ट्र एक फास्टैग’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था बन गयी है जिससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा और यह भी पता चल जाएगा कि किस वाहन में कौन बैठा हुआ है। इससे गृह मंत्रालय को भी अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और पुलिस आसानी से अराजक तत्वों तक पहुंच सकेगी। 

उन्होंने कहा कि देश में करीब एक लाख 40 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इसके अलावा 40 से 45 हजार किलोमीटर प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। देश में जितने राजमार्ग हैं उनमें से 25 हजार किलोमीटर राजमार्गों पर टोल प्लाजा है और सभी टोल प्लाजा को फास्टैग से जोड़ा जा चुका है। इस साल दिसम्बर तक करीब दो हजार किलोमीटर राजमार्ग टोल प्लाजा से जुड़ जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के लिए रुकना पडता है जिससे लोगों को समय पर अपने गंतव्य में पहुंचने में भारी दिक्क्त होती है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों से धुआं निकलता रहता है जो प्रदूषण फैलाता है और देश की जीडीपी के लिए भी नुकसान देने वाला होता है। कई बार टोल प्लाजा पर मार पीट की स्थिति भी पैदा हो जाती है जिससे और ज्यादा संकट खड़ा हो जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »