19 Mar 2024, 13:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संघ के विजयादशमी समारोह में शिव नादर होंगे मुख्य अतिथि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 6:51PM | Updated Date: Sep 23 2019 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। एचसीएल के संस्थापक-अध्यक्ष एवं पद्मभूषण से सम्मानित शिव नादर इस वर्ष यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समारोह को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

संघ अपने इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी  हस्तियों को आमंत्रित करता है। पिछले वर्ष नोबल पुरस्कार विजेता एवं  सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी समारोह के मुख्य अतिथि थे। वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन ही श्री केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »