29 Mar 2024, 16:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अब पाकिस्तान से केवल पीओके पर ही हो सकती है वार्ता : राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 6:22PM | Updated Date: Sep 22 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म किये जाने को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि यदि भविष्य में पाकिस्तान के साथ बातचीत हुई तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के सिवा और कोई विषय नहीं होगा। सिंह ने आज यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जन जागरण अभियान को संबोधित करते हुये कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छे 370 को समाप्त किया जाना ऐतिहासिक कदम है।

इससे न केवल इस केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी बल्कि इस प्रदेश की शांति भंग करने वाली किसी भी विध्वंसक गतिविधि को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की वार्ता  को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि यदि भविष्य में पाकिस्तान के साथ बातचीत  होती है तो एकमात्र एजेंडा पीओके होगा। उन्होंने कहा पाकिस्तान को अब  जम्मू-कश्मीर को भूलकर पीओके के भविष्य को लेकर चिंता करनी चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »