28 Mar 2024, 18:26:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंत्री स्वाती सिंह के नाम पर वसूली करने वालों को तलाश रही है पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 6:20PM | Updated Date: Sep 22 2019 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को मंत्री के निजी सचिव सुमित कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाने में अशोक पांडेय और संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंह ने दी तहरीर में कहा गया कि विगत कुछ दिनों से मंत्री के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली और अधिकारियों एवं अन्य लोगों पर खुद को मंत्री का नजदीकी बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »