28 Mar 2024, 16:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारी मात्रा में सरसों का नकली तेल जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:45PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में सोया क्रूड ऑयल में एसेंस मिलाकर सरसों का नकली तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री के यहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारते हुये भारी मात्रा में नकली तेल जब्त किया है। विभाग की टीम ने फेक्ट्री को सील कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश पर ग्राम डोमपुरा स्थित एक तेल कंपनी पर कल विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर सोया क्रूड ऑयल में एसेंस मिलाकर नकली सरसों का तेल बनाते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने यहां से भारी मात्रा में एसेंस और करीब 45 लाख रुपए कीमत का नकली तेल बरामद किया। जानकारी के अनुसार इस नकली तेल को फेक्ट्री संचालक देश के कई राज्यों में सप्लाई करते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »