28 Mar 2024, 22:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चिदंबरम की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना के तहत नहीं: रेड्डी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:57AM | Updated Date: Aug 23 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों का खंड़न किया कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना के तहत की गयी है। रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं की गयी है और कानून इस मामले में अपना काम करेगा। इस मामले में अदालतें अपना फैसला सुनाएंगी तथा सरकार और भारतीय जनता पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कल गिरफ्तार किए गए  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री चिदंबरम से आज सीबीआई ने कईं घंटे तक पूछताछ की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »