28 Mar 2024, 17:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजीव गौबा नये कैबिनेट सचिव नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 1:18AM | Updated Date: Aug 22 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को नया कैबिनेट सचिव और रक्षा मंत्रालय में सचिव अजय कुमार को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने बुधवार को इस आशय के निर्णयों को मंजूरी दी। गौबा को 30 अगस्त से कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल दो वर्ष या उससे पहले जारी आदेश तक प्रभावी रहेगा। गौबा को अभी कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा का स्थान लेंगे जो इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुमार को संजय मित्रा के स्थान पर रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र को अजय कुमार के स्थान पर रक्षा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »