20 Apr 2024, 06:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश : संजौली में दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत, 6 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:40PM | Updated Date: Aug 18 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाहरी इलाके संजौली में रविवार को एक इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीर ठाकुर ने बताया कि धल्ली थाना क्षेत्रीय इलाके में सुबह करीब साढ़े चार बजे एक इमारत की दीवार गिरने और कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे में घायल मजदूरों को शिमला के आईजीएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 
चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में एक शाह आलम ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल मजदूरों की पहचान यामदि सलीम मदील, समीर, मजहर आलम, समशीर, मोहम्मद साहेब और आशिक्यू आलम के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के काशगंज क्षेत्रीय इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »