19 Mar 2024, 13:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खनन घोटाले को लेकर ईडी ने की प्रजापति से पूछताछ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 10:11PM | Updated Date: Jul 16 2019 10:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुये खनन घोटाले के सिलसिले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूछताछ की। किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में न्यायिक हिरासत में भर्ती गायत्री प्रजापति से ईडी के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। पूर्व मंत्री किडनी की दिक्कत के चलते केजीएमयू अस्पताल के यूरोलाजी विभाग में पिछले डेढ़ महीने से भर्ती है। प्रजापति सामूहिक बलात्कार के एक मामले में मार्च 2017 से जेल में है और अस्पताल में न्यायिक हिरासत में उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पहले इसी महीने ईडी ने प्रजापति के आवास पर छापेमारी की थी और उनके पुत्र और परिजनों से पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि सपा सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से खनन के 22 लाइसेंसों को अवैध तरीके से मंजूरी दी गयी थी। अवैध लाइसेंसों में 14 तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वीकृत किये थे जबकि आठ को खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति ने मंजूर किया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई इस घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में फतेहपुर, देवरिया और हमीरपुर के जिलाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है जबकि बाद में ईडी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली। ईडी ने प्रजापति और उनके परिजनो की असंगत चल एवं अचल संपत्ति बरामद की। मंत्री रहते हुये इस जायदाद में कई गुना बढोत्तरी दर्ज की गयी। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि प्रजापति से पूछताछ से पहले अदालत से पूर्व अनुमति ली गयी थी। आने वाले दिनों में इस सिलसिले में प्रजापति के नजदीकी और परिजनो से एक बार फिर पूछताछ की जा सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »