18 Apr 2024, 14:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केशरी नाथ ने ममता,मंत्रियों और विपक्षी नेताओं को भोज पर बुलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:33AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेताओं को गुरुवार रात राजभवन में भोज पर आमंत्रित किया है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने शिष्टाचार के तौर पर मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेताओं को भोज पर आमंत्रित किया है। चौरासी वर्षीय त्रिपाठी 24 जुलाई 2014 को राज्य के 27 वें राज्यपाल नियुक्त हुए थे और उनका कार्यकाल 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अभी तक हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि वह अपना कार्यकाल के पूरा होने के बाद सेवानिवृत्त होंगे या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »