28 Mar 2024, 18:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस अधिकारियों की दो दिवसीय सेमीनार कल से मिण्टो हॉल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 7:47PM | Updated Date: Jun 25 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस अधिकारियों की राज्य स्तरीय दो दिवसीय सेमीनार कल पुराने विधानसभा भवन के मिण्टो हॉल में आयोजित किया जायेगा। पुलिस मुख्यालय की पहल पर ''अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता '' विषय पर यह सेमीनार आयोजित हो रही है। सेमीनार में निरीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के प्रदेश के 90 से अधिक पु­लिस अधिकारी हिस्सा लेंगे। सेमीनार का समापन कार्यक्रम मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख­य आतिथ­य में 27 जून को आयोजित होगा।

इस सेमीनार का उद्घाटन कल प्रदेश के जनजातीय कार्य, विमुक­त, घुमक्­कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ­य में होगा। कार्यक्रम की अध­यक्षता पुलिस महानिदेशक वी.के.सिंह करेंगे। अतिरिक­त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ इस सेमीनार में ''अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर व्याख्यान देंगे। जिनमें डॉ. बी.आर.अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू की कुलपति आशा शुक­ला शामिल है। उप पुलिस महानिरीक्षक अजाक आई.पी.अरजरिया, महा­प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम डा.सुदाम पी.खाण­डे एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक विजय खत्री भी प्रस्तुतिकरण देंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »