29 Mar 2024, 20:49:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 3:29PM | Updated Date: Jun 12 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक सोनू उर्फ निशांत ठाकुर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी सोनू उर्फ निशांत ठाकुर इमलीचट्टी बस स्टैंड के निकट अपनी दुकान पर थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को बैरिया के निकट एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »