23 Apr 2024, 21:32:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 3:23PM | Updated Date: Jun 12 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भारी बारिश के कारण एक महत्वपूर्ण पुल टूट गया और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपोरा नाले का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इसके अलावा तंगमार्ग में भी एक पुल टूट गया जिसके बाद वाहनों के लिए उसे बंद कर दिया गया। पुल टूटने के कारण दर्जनों गांव प्रमुख सड़क से कट गए हैं।
 
भारी बारिश के कारण मगम-पाटन रोड बाढ़ के पानी में डूब गयी है और इसे भी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी खुरशीराबाद में बागों, रिहायशी इलाकों और धान के खेतों में घुस गया है। इन गांवों में रहने वाले लोगों के अनुसार पानी सुबह साढ़े चार बजे उनके घरों में घुस गया। गांव के लोगों ने कहा कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण (आई एण्ड एफसी) से किसी भी अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की एक टीम ने पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »