17 Apr 2024, 00:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वोटर हेल्प लाइन मोबाइल एप से ले सकेंगे मतगणना की जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 11:05PM | Updated Date: May 21 2019 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना के प्रत्­येक चरण के परिणामों  की जानकारी के लिये'वोटर हेल्­प लाइन' मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे गूगल प्­ले स्­टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा पोर्टल पर भी मतगणना की जानकारी दर्ज की जायेगी। इसके अतिरि­क्­त भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी परिणाम की जानकारी प्राप्­त की जा सकेगी। प्रत्­येक मतगणना कक्ष में लगाये गये बोर्ड पर भी परिणामों की जानकारी अंकित की जायेगी। लोकसभा निर्वाचन में मतगणना स्थल पर त्रि-चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये समस्त मतगणना स्थल पर कुल 9 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतगणना स्थल पर आने वाले कर्मचारियों, मतगणना अभिकर्ताओं एवं मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिये नियुक्त किये गये सभी व्यक्तियों को जॉंच के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम मशीन के लाने-ले जाने वाले मार्ग एवं मतगणना कक्ष में कुल 1800 सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये हैं। इनमें 3 कैमरे मतगणना कक्ष में, न्यूनतम 10 कैमरे मशीन के परिवहन मार्ग में एवं 5 कैमरे मतगणना स्थल परिसर की निगरानी के लिये लगाये गये हैं। ये कैमरे वायर द्वारा कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। मतगणना की वेबकास्टिंग नहीं की जायेगी। मतगणना स्थल पर वाई फाई का भी प्रयोग नहीं किया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »