28 Mar 2024, 21:32:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सम्भल में मुरादाबाद के प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:54AM | Updated Date: May 21 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सम्भल। उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के चंदौसी शहर में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने कार से जा रहे एक युवा प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद वे हथियार लहराते हुए फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंदौसी शहर में गुमथल मार्ग पर दोपहर के समय कार से जा रहे एक युवक की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कार सवार की शिनाख्त मुरादाबाद के डिलारी इलाके के जरगांव निवासी विजयपाल का पुत्र प्रापर्टी डीलर 37 वर्षीय प्रिंटू ठाकुर के रुप में की गई। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण लेन-देन का विवाद बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »