29 Mar 2024, 11:26:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिद्धू के लिये अब इमरान की पार्टी विकल्प, एग्जिट पोल से बौखलाया विपक्ष: विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:41AM | Updated Date: May 21 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुये कहा है कि वह सभी पार्टियों से अपमानित हो चुके हैं और अब उनके पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल होने का ही विकल्प बचा है। विज ने आज अपने ट्वीट में कहा कि सिद्धू से अब कांग्रेसी भी परेशान हैं और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की वकालत करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान के साथ अच्छे सम्बंध हैं और वह पाकिस्तान जा कर उनकी ही भाषा बोलते हैं और उनके साथ गलबइयाँ डालते हैं। ऐसे में अब सिद्धू के पास इमरान की पार्टी में शामिल होने का विकल्प बचा है। विज ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद विभिन्न एजेंसियों के आए एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे समर्थन पर विपक्षी पार्टियां हार का बहाना ढूंढने के लिये फिर से इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लेकर शोर मचाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्ष की नैय्या डूब चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »