29 Mar 2024, 02:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिंदुत्व मेरी डिक्शनरी में नहीं - दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:33AM | Updated Date: Apr 21 2019 9:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भोपाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि हिंदुत्व शब्द उनकी डिक्शनरी में ही नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा में इससे जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि हिंदुत्व शब्द का इस्तेमाल आप लोग क्यों करते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द का आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने किया था और उसे भाजपा ने बाद में लोकसभा का टिकट दिया।  सिंह भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और आज ही उन्होंने अपना नामांकनपत्र भी दाखिल किया। उनका मुख्य मुकाबला भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »