19 Apr 2024, 06:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समावेशी विकास के साथ देश का सशक्तीकरण कांग्रेस का लक्ष्य : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 5:57PM | Updated Date: Apr 20 2019 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वायनाड। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस का लक्ष्य समावेशी विकास के साथ देश का सशक्तीकरण करना है। श्रीमती वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार अपने भाई एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के तहत एक रैली को संबोधित कर रही थी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आदिवासियों, दलितों और गरीबों को धोखा देकर उनके साथ घोर अन्याय किया है। भाजपा ने अपनी नीतियों से देश को बर्बाद किया है और कुछ लोगों को धन जुटाने में मदद पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश में आर्थिक अराजकता की स्थिति निर्मित हुई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने देश के धर्मनिरपेक्ष भाव को नुकसान पहुंचाते हुए देश की जनता को विभाजित भी करने वाले कार्य किये हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘‘भाजपा लंबे समय से मेरे भाई और माता-पिता को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन राहुल इनका जवाब देने में सक्षम है। राहुल देश के जनता के बीच समानता और गैर-पक्षपात की भावना पर यकीन रखते हैं।’’        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »