24 Apr 2024, 14:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस विकास के एजेंडे पर बढ़ेगी आगे : ज्योतिरादित्य सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 5:50PM | Updated Date: Apr 20 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंदुत्व का एजेंडा चलाएगी, लेकिन कांग्रेस विकास के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ेगी। सिंधिया ने आज दोपहर यहां अपना नामांकन पत्र जमा करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा देश में हिंदुत्व का एजेंडा चलाएगी, लेकिन कांग्रेस किसान, विकास, महिला सशक्तिकरण, आंतरिक सुरक्षा के एजेंडे को लेकर चलेगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को भड़काने की कोशिश करेगी, इसलिए अब जनता को भाजपा को सत्ता से दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में भी जनता ऐतिहासिक परिणाम देगी। सिंधिया ने शिवपुरी में अपना फॉर्म भरने के बाद एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »