29 Mar 2024, 18:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में करीब 15 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 6:33PM | Updated Date: Apr 15 2019 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी एल एस वाला के क्षेत्र में 1690 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता उपमहानिरीक्षक आर. एस. कटारिया ने सोमवार को यहां  बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक महिपाल यादव के निर्देशानुसार  सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की देर रात जवानों ने सीमा के दोनों तरफ तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों ने खतरे को भांपते हुए  तस्करों पर गोलियां चलाईं जिससे वह वापस पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गये जबकि सुरक्षा बल ने भारतीय सीमा में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान कश्मीर सिंह निवासी बरेके फिरोजपुर के तौर पर हुई है। इलाके की तलाशी लेने पर दो पैकेट  हेरोइन के बरामद हुईं जिनका वजन 1690 ग्राम है।

कटारिया ने बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 68 किलो 756 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त 100 ग्राम अफीम, चार हथियार और पांच कारतूस बरामद किए हैं। जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त सात पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »