24 Apr 2024, 14:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी प्रियंका की 'कर्म भूमि', कांग्रेस में प्रभाव और बढ़ेगा : शशि थरूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:43PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यहां कहा कि अभी के लिए उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘कर्म भूमि’ है लेकिन पार्टी में आगे उनका प्रभाव और बढ़ेगा। प्रियंका (47) को इस साल 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का एआईसीसी महासचिव नियुक्त किया गया। इसी के साथ उन्होंने राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया। पार्टी को उम्मीद है कि इससे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में उसकी संभावनाओं को बल मिलेगा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। थरूर ने कहा, वह (प्रियंका) बहुत प्रभावशाली महिला है, जो अच्छा बोलती है, आत्मविश्वास, मुहावरों के साथ और धाराप्रवाह बोलती हैं। वह जनता के सामने काफी सहज है और कई लोगों को उन्हें देखकर उनकी दादी की याद आती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »