19 Mar 2024, 09:05:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : मौसम बदलने से देवरिया में मरीजों की संख्या बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 6:36PM | Updated Date: Mar 23 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में मौसम बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और इससे लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर के चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि उनके यहां खांसी, जुकाम, बुखार और पेट की बीमारियों के मरीज आजकल आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉ. द्विवेदी ने ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाने की सलाह देते हुये दही का सेवन न करने की भी सलाह दी है। गौरतलब है कि यहां दिन का तापमान पिछले दो दिन में 25 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर आज 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, रात में अभी भी मौसम ठंडा बना हुआ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »