19 Mar 2024, 07:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दोगुने अंतर से जीतूंगा सहारनपुर सीट : राघव लखनपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 6:23PM | Updated Date: Mar 23 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दावा किया है कि इस बार वह दोगुने अंतर से जीत हासिल करेंगे। शर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि वह क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे और अपने संसदीय क्षेत्र में बीते पांच साल में खूब विकास कार्य कराये हैं।
 
उन्होंने दोबारा उम्मीदवार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में शर्मा को 4,72,999 मत मिले थे और उन्होंने करीब 65 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद को हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »