19 Apr 2024, 20:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : चार्ज पर लगा था मोबाइल, युवक कर रहा था बात, और फिर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 3:39PM | Updated Date: Feb 18 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम पंचायत कौड़िया में चार्ज में लगे मोबाइल से बात करते समय उसके फट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ, सीने और चेहरे पर चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिये जबलपुर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम कौड़िया निवासी रामचरित्र कोल (25) शनिवार की रात्रि मोबाइल को चार्ज मे लगा दिया था और रविवार की सुबह जब वह सो कर उठा तो उसने नेट आन कर व्हाट्सएप की पोस्ट चेक करने लगा।
 
इसी दौरान फोन आया तो वह बात करने लगा और उसका मोबाइल फोन चार्ज पर ही लगा था। उसकी संबधित जन से करीब दो मिनट बात हुए ही थे कि मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया। इससे रामचरित्र के दाहिने हाथ की तीन अंगुली उड़ गई और चेहरे व सीने पर गंभीर चोटे आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल उमरिया मे भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे प्रारंभिक उपचार उपरांत जबलपुर मेडिकल कालेज गहन उपचार के लिए भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »