29 Mar 2024, 11:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से लगाया जाए अंकुश: CM कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 1:36PM | Updated Date: Feb 11 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की पुलिस और आबकारी विभाग को प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के ख़लिाफ सतत अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस पर सख्ती से अंकुश लगाया जाये। कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में जो लोग भी अवैध शराब की बिक्री में लिप्त है, ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये और इस पर सख़्ती से अंकुश लगाया जाये।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री के अड्डे नेस्तनाबूद किये जाये। पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाये, जहाँ से अवैध शराब का परिवहन संभव हो सकता है। प्रदेश के किसी भी हिस्से से इस तरह के मामले सामने आते है तो दोषी जम्मिेदार अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »