19 Mar 2024, 16:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फतेहपुर : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो - पांच लोगों की मौत, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 2:32PM | Updated Date: Jan 23 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतेहपुर। खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मां-बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में छह लोगों के घायल होने की भी सूचना है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चौडगरा- घाटमपुर मुग़लमार्ग पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में मां बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बकेबर थाना क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में भिड़ गई। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत में तीन लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। 
 
इटावा जिले के पिपरौली गदिहा थाना सहसों निवासी विजयपाल की ससुराल फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के गांव भदवा में है। मंगलवार को विजयपाल के साले धनंजय ने फांसी पर लटक कर जान दे दी थी। साले की मौत की खबर पर विजयपाल, उसकी पत्नी शिखा, दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी, देवी, पिता भीम सिंह,  लीलावती पत्नी कोक सिंह, राम भरोसे पुत्र स्व. पराग सिंह, रीना सिंह पति पत्नी राजेश सिंह और रंजीत पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मनकी काला थाना कुसारा जनपद हमीरपुर, रविंद्र सिंह  पुत्र स्व. वृंदावन सिंह निवासी नजोरी थाना उमरी जिला भिंड मध्य प्रदेश तथा उर्मिला रामेश्वर सिंह निवासी भदवा बोलेरो में सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने लिए भदवा आ रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »