28 Mar 2024, 21:30:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिर ठंड बढ़ने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 11:00PM | Updated Date: Jan 20 2019 11:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर शहर के तापमान पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि रविवार को दिन के तापमान में परिवर्तन हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद मौसम बदलेगा। ऐसे में क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। क्षेत्र में हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद फिर से घना कोहरा छाने से सर्दी बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान में बढ़ोत्तरी अभी दो दिन और रहेगी। इसके बाद हल्की बारिश की संभावना है। 24 घंटे बाद फिर से तेज ठंड पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। ऐसा इसलिए की कश्मीर पहुंचने वाला सिस्टम सीजन का सबसे स्ट्रांग सिस्टम होगा। इस दौरान कश्मीर में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी और बारिश  होगी। इसका ग्वालियर अंचल पर भी पड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »