28 Mar 2024, 18:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास - बने पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 1:17PM | Updated Date: Dec 10 2018 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। एडिलेड ओवल मैदान पर जहां एक ओर भारतीय टीम ने 15 साल का सूखा समाप्त कर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की, वहीं भारत के 21 वर्षीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ऋषभ सोमवार को भारत को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 31 रनों की जीत में एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। 
 
इसके साथ ही अपने करियर का छठा टेस्ट मैच खेलने वाले पंत ने एक मैच में विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक कैच पकड़ने के मामले में इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
 
पंत ने इस मैच में विकेटकीपर के तौर 11 कैच पकड़े और रसेल और डिविलियर्स की बराबरी कर ली। रेसल ने 1995 और डिविलियर्स ने 2013 में इतने ही कैच पकड़ विश्व रिकॉर्ड कायम किया था जिसकी बराबरी अब पंत ने भी कर ली। इसके अलावा, पंत ने भारतीय विकेटकीपरों में रिद्धिमान साहा और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। साहा और धोनी के नाम एक टेस्ट मैच में विकेटकीपर के तौर पर नौ-नौ शिकार करने का रिकॉर्ड था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »