29 Mar 2024, 15:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राफेल नडाल ने इस खिलाड़ी को दिया अपने बर्थडे पर बड़ा दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 5:02PM | Updated Date: Aug 13 2018 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने यूनान के जायंट किलर स्तेफानोस सितसिपास का अपने 20वें जन्मदिन पर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। नडाल ने सितसिपास को 6-2 7-6 से हराकर चौथी बार रोजर्स कप टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
 
स्तेफानोस आॅस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, विंबलडन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच, विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी तथा गत चैंपियन जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव और विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी तथा विम्बलडन उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को अपना शिकार बनाकर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह नडाल से पार नहीं पा सके।
 
यूनानी खिलाड़ी अपने 20वें जन्मदिन पर  मास्टर्स 1000 खिताब के लिए उतरे लेकिन नडाल के खिलाफ अपनी दूसरी भिड़ंत में भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। नडाल का यह 33वां मास्टर्स 1000 खिताब और 2013 में सिनसिनाटी खिताब जीतने के बाद पहला मास्टर्स 1000 खिताब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »