25 Apr 2024, 16:26:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष दो में आने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 5:26PM | Updated Date: Mar 22 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का 222 सदस्यीय दल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 15 प्रतियोगिताओं में अपनी कड़ी चुनौती पेश करेगा और भारत का इन खेलों में शीर्ष दो में आने का लक्ष्य है। भारतीय खिलाड़यिों के लिये गुरूवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) ने विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता मौजूद थे। उनके अलावा कई खेलों के खिलाड़ी तथा अधिकारी भी मौजूद थे। आईओए ने इन खेलों में देश के लिए शीर्ष दो में आने का लक्ष्य रखा है।
 
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा" हमारा लक्ष्य है कि भारत पदक तालिका में शीर्ष दो में रहे।" भारत के दल प्रमुख विक्रम सिसोदिया ने टॉप थ्री में आने का लक्ष्य रखा है। भारत 2010 में अपनी मेजबानी में हुये दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 38 स्वर्ण सहित 101 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 15 स्वर्ण सहित 64 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रहा था। गोल्ड कोस्ट खेलों में भारत तैराकी, एथलेटिक्स, बैडंमिटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइक्लिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, लॉन बॉल, निशानेबाजी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और पैरा खेलों में हिस्सा लेगा। एथलेटिक्स, लॉन बॉल, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और बॉस्केटबॉल की टीमें पहले ही गोल्ड कोस्ट रवाना हो चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »