19 Apr 2024, 14:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2017 4:10PM | Updated Date: Dec 29 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया गुरूवार देर रात दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई जहां टीम इंडिया अपने करीब दो महीने तक चलने वाले लंबे दौरे में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन 20-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

विराट मुंबई में अपने शादी के रिसेप्शन के बाद पत्नी अनुष्का के साथ सीधे दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं तो वहीं टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी परिवार संग अफ्रीका दौरे पर केपटाउन के होटल पहुंचे। 
 
टीम इंडिया श्रीलंका के साथ तीनों सीरीज के बाद विदेश दौरे पर पहुंची हैं जहां वह करीब 56 दिन लंबे इस दौरे में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने उतरेगी।
 
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से केपटाउन में पहला टेस्ट शुरू होना है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के होटल में प्रवेश करते हुए तस्वीरें और वीडियो अपलोड किया है।  
 
क्या बोलें विराट
विराट के नेतृत्व में इस बार दक्षिण अफ्रीका में भारत से 25 सालों की जीत का सूखा खत्म करने की अपेक्षा की जा रही है। हालांकि रवाना होने से पहले कप्तान ने कहा, हमने विदेशी दौरों में अच्छा खेलने और खुद को साबित करने के मानसिक दबाव से खुद को अलग रखा है। हम किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहते हैं। हमारा काम केवल वहां जाकर अच्छा खेलना और अपने देश के लिए जीतना है तथा हम वही करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »