24 Apr 2024, 21:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रहीम की जगह शाकिब बंगलादेश के टेस्ट कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 2:31PM | Updated Date: Dec 11 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले बंगलादेश की टेस्ट क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह मुशफिकुर रहीम की जगह लेंगे।  बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड(बीसीबी) ने इसकी जानकारी दी। शाकिब ने इससे पहले वर्ष 2009 से 2011 तक नौ टेस्टों में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी।

इस वर्ष अक्टूबर में ही दक्षिण अफ्रीका दौरे में उन्हें ट्वंटी 20 टीम का कप्तान भी बनाया गया था। अफ्रीका दौरे में मुशफिकुर की कप्तानी में दो टेस्टों की सीरीज में बंगलादेशी टीम को हार झेलनी पड़ी थी। बल्लेबाज तमीम इकबाल को ट्वंटी 20 टीम का कप्तान बरकरार रखा है लेकिन टेस्ट में उनकी जगह शाकिब के साथ ऑलराउंडर महमूदुल्लाह को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा वनडे टीम के कप्तान बने हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »