25 Apr 2024, 16:44:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अचानक आर्मी स्कूल पहुंचे धोनी, बच्चों को खेलों के लिए किया प्रेरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 3:35PM | Updated Date: Nov 23 2017 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अचानक श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे। स्कूल में अपने इस दौरे के बारे में धोनी ने किसी को भी जानकारी नहीं दी थी। 

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है, धोनी स्कूल में बच्चों के साथ चर्चा करते नजर आए। धोनी ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिचवाई। वहीं बच्चे धोनी को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। 
 
इसके साथ ही धोनी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान अपनी आर्मी की वर्दी में थे। बता दें कि, साल 2011 में धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। 
 
सेना के चिनार कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी का आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत का फोटो पोस्ट किया है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी एपीएस श्रीनगर के स्टूडेंट्स से बातचीत करते हुए।  
 
फिलहाल धोनी ब्रेक पर हैं। टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वह वनडे और टी20 ही खेल रहे हैं। 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें धोनी खेलेंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »