26 Apr 2024, 01:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का ‍8 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 10:08AM | Updated Date: May 22 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के वॉशिंगटन सुंदर ने रविवार को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2017 फाइनल में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। सुंदर आईपीएल फाइनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रवींद्र जडेजा का ‍8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
 
चेन्नई के ऑफ स्पिनर सुंदर 17 वर्ष 288 दिन की आयु में आईपीएल फाइनल खेलने मैदान में उतरे। इससे पहले यह कीर्तिमान रवींद्र जडेजा के नाम था, जब वे 19 वर्ष 178 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 2009 आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरे थे।
 
उल्लेखनीय है कि सुंदर को चोटिल रविचंद्रन अश्विन की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम में शामिल किया गया था। मात्र 5 प्रथम श्रेणी मैच खेले इस स्पिनर को जब टीम में लिया गया था तब आशंका जताई जा रही थी कि क्या वे उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन इस युवा स्पिनर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 में 16 रनों पर 3 विकेट लेते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
 
उन्होंने मुंबई के शीर्षक्रम को झकझोर दिया था। सुंदर ने फाइनल में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्हें विकेट तो कोई नहीं मिला, लेकिन उन्होंने जबर्दस्त किफायती गेंदबाजी करते हुए4 ओवरों में मात्र 13 रन दिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »