28 Mar 2024, 16:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोदी सरकार ने धोनी को दिया बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 12:19PM | Updated Date: Mar 27 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय की तरफ से ऐसे 18,768 लोगों की लिस्ट सार्वजनिक की गई है, जिनका नाम पद्म पुरस्कार के नामांकन के लिए मान्य किया गया है। केंद्र सरकार ने 2017 के लिए पद्म पुरस्कारों के लिए कई बड़े नामों के प्रस्तावों को ठुकरा दिया तो कुछ लोगों को बिना किसी पैरवी के ही पद्म सम्मान दिया।
 
रिजेक्ट किए गए नामों में ऐसे हैं जो चौंकाने वाले हैं। वैसे कई नाम ऐसे भी हैं जिनका उस लिस्ट में शामिल होना भी चौंका देता है। इस क्रम में अनु मलिक, जस्टिस अमिताव रॉय, अरनब गोस्वामी और गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल थे। 
 
सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि एमएस धोनी को पद्म अवॉर्ड् देने से मन कर दिया गया है। पिछले साल विराट कोहली को पद्म श्री अवॉर्ड दिया जा चुका है। कोहली के सीनियर और 1 टी-20 वर्ल्ड कप, 1 वन-डे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप, एक चैम्पियंस ट्रॉफी और 1 बार टेस्ट मैच की गदा उठाने वाले टीम इंडिया के सफलतम कप्तान धोनी को रिजेक्ट कर देना चौंकाता है। 
 
धोनी के साथ जो और लोग रिजेक्ट हुए हैं उनमें तबला मास्टर ज़ाकिर हुसैन भी हैं। इसके अलावा एयर होस्टेस नीरजा भनोट को भी नॉमिनेशन तो मिला लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही नीरजा हैं जिन्होंने 5 सितंबर 1986 को हाइजैक हुए प्लेन में आतंकियों से पैसेंजर्स को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। इन्हीं नीरजा पर सोनम कपूर की एक फिल्‍म भी आई थी। नीरजा भनोट को अशोक चक्र दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें पाकिस्तान ने भी 1987 में पब्लिक सर्विस की फ़ील्ड में तमगा-ए-इंसानियत अवॉर्ड् दिया था। नीरजा भनोट को चंडीगढ़ से बीजेपी एमपी किरण खेर ने नॉमिनेट किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »