29 Mar 2024, 01:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैक्ग्रा का चौंकाने वाला बयान, सचिन भी कर चुके हैं स्लेजिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 9:27PM | Updated Date: Jan 21 2017 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। विश्व के सर्वश्रेष्ठरों क्रिकेटरों में शामिल रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर अपने साथ स्लेंजिग करने का आरोप लगाया है। 

मैक्ग्रा ने कहा, विश्व की सभी टीमें ऐसा करती हैं, लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करते हैं तो यह सुर्खियां बन जाती है। जब दूसरी टीमें हमारे साथ स्लेंजिग करती हैं तो हम चुप रहते हैं। एक ऑस्ट्रेलियन को हारा हुआ और धोखेबाज कहने से ज्यादा बड़ा अपमान नहीं हो सकता। सचिन तेंदुलकर ने भी मेरे साथ स्लेंजिग की थी।"  
 
पूर्व तेज गेंदबाज ने न सिर्फ विदेशी खिलाड़यिों को स्लेंजिग करने वाला बताया कि बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि उनके टीम के खिलाड़ी भी उनके साथ स्लेंजिग करते थे। मैक्ग्रा ने इस कड़ी में पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन का नाम लेते हुए कहा," संभवत: हैडन सबसे ज्यादा स्लेंजिग करता था, लेकिन गली और स्लीप में क्षेत्ररक्षण करने के कारण वह सबकी नजरों से बच जाता था।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »