29 Mar 2024, 19:18:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुश्ताक टी20 के लिए शिखर धवन, इशांत दिल्ली की टीम में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 5:27PM | Updated Date: Jan 21 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए दिल्ली टी20 टीम में चुना गया। टीम की अगुवाई गौतम गंभीर करेंगे और इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन गुप्ता को रिषभ पंत की जगह लिया गया। पंत टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ होंगे।

हालांकि धवन को टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए नहीं चुना गया है और जहां तक सीमित ओवरों के मैचों का संबंध है, इशांत भी इसमें शामिल नहीं हैं लेकिन ये दोनों आईपीएल नीलामी से पहले प्रभाव डालना चाहेंगे। इशांत का राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने अनुबंध खत्म कर दिया है और वह आईपीएल अनुबंध के बिना हैं।

टीम इस प्रकार है :
गौतम गंभीर (कप्तान), उन्मुक्त चंद, शिखर धवन, नितिश राणा, मिलिंद कुमार, क्षितिज शर्मा, सार्थक रंजन, अर्जुन गुप्ता (विकेटकीपर), पवन नेगी, मनन शर्मा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, विकास टोकस, प्रदीप सांगवान, सुबोध भाटी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »