19 Apr 2024, 08:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वनडे सीरिज से पहले इंग्लैंड का हो सकता है धोनी से सामना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 2:17PM | Updated Date: Dec 7 2016 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल 15 जनवरी से शुरू हो रही वनडे क्रिकेट सीरिज से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिल सकता है। सीमित ओवरों की सीरिज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को मुंबई में सीसीआई मैदान पर 10 और 12 जनवरी को इंडिया ए के खिलाफ 50 ओवर के दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरिज के बाद से नहीं खेल रहे धोनी वनडे सीरिज तक 77 दिन तक कोई आधिकारिक मैच नहीं खेलेंगे।
 
धोनी हालांकि झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर ट्रेनिंग कर रहे हैं जिसने नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जेएससीए के सचिव राजेश वर्मा ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वह झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। यह देखना रोचक होगा कि चयनकर्ता विकल्प के तौर पर युवा ऋषभ पंत को चुनते हैं या नहीं जो घरेलू क्रिकेट में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »