29 Mar 2024, 17:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्‍का को लेकर विराट की कही गई ये बात बनी गोल्‍डन ट्वीट ऑफ 2016

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 1:36PM | Updated Date: Dec 7 2016 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बैटिंग के ही नहीं, सोशल मीडिया के भी बादशाह बन गए हैं। इस मुकाम तक पहुंचाने में अनुष्का शर्मा का विशेष योगदान है। जी हां, ये सही है। अनुष्का के सपोर्ट में मार्च, 2016 में किया गया विराट का एक ट्वीट साल का सबसे प्रभावशाली हैशटैग ट्वीट बन गया है।
 
कोहली ने यह ट्वीट टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। दरअसल, जब वे कुछ मैचों में फ्लॉप हुए तो फैंस ने विराट की परफॉर्मेंस को गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ जोड़ते हुए माइक्रोब्लोगिंग वेबसाइट ट्विटर पर निशाना बनाया। इससे अनुष्का ट्विटर पर ट्रोल करने लगीं। इस पर 28 मार्च को विराट ने ट्रोल करवाने वालों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।
 
कोहली ने लिखा- मुझे उन लोगों पर शर्म आती है, जो अनुष्का शर्मा को लगातार ट्रोल करा रहे हैं। अनुष्का से मुझे सिर्फ पॉजिटिविटी ही मिली है। विराट के इस ट्वीट को जबरदस्त सपोर्ट मिला। इस ट्वीट को 39 हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया। यही नहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया।
 
ट्विटर ने हर साल की तरह इस बार भी #yearontwitter रिपोर्ट पब्लिश की। इस रिपोर्ट में साल भर के दौरान भारत में छाए ट्रेंड्स को शामिल किया जाता है। इस रिपोर्ट में पॉपुलर हैशटैग, मोस्ट फॉलोड अकाउंट, टॉप मूवमेंट्स और मोस्ट पॉपुलर ट्वीट्स शामिल होते हैं। ट्विटर ने विराट के ट्वीट को सुपरहिट बताया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »